![]() |
JEE Mains Session 1 Exam Admit Card 2025 |
JEE Mains Admit Card 2025
नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है, मेरे Blog Money2guideline पर। दोस्तों JEE Main भारत की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( NTA) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे IITs, NITs और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिलता है। JEE Mains 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
इस पोस्ट हम JEE Mains 2025 एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां सांझा करेंगे, जैसे इसे कैसे डाउनलोड करें, इसमें क्या क्या जानकारी होती है और परीक्षा के दिन क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
JEE Mains परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। JEE Mains 2025 की परीक्षा दो चरणों में होगी:
1. जनवरी सत्र - संभावित तिथि: जनवरी 2025
2. अप्रैल सत्र - संभावित तिथि: अप्रैल 2025
ये एडमिट कार्ड जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
JEE Mains 2025 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
1. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड डालें।
4. सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड शामिल विवरण
JEE Mains 2025 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी:
• स्टूडेंट का नाम और फोटो
• परीक्षा का रोल नंबर
• आवेदन संख्या
• परीक्षा केंद्र का नाम और पता
• परीक्षा की तिथि और समय
• रिपोर्टिंग समय
एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
• परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
• प्रिंटेड कॉपी और वैध पहचान पत्र ( आधार कार्ड, पासपोर्ट ) साथ लाएं।
परीक्षा समय सारिणी
• पेपर 1:
1. पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
2. दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
• पेपर 2:
1. दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक ( 30 जनवरी 2025 को )
निष्कर्ष
JEE Mains 2025 का एडमिट कार्ड परीक्षा प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। उम्मीदवारों को इसे समय पर डाउनलोड कर लेना चाहिए और सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। किसी भी त्रुटि की स्थिति में एनटीए से तुरंत संपर्क करें। परीक्षा के दिन सभी दिशा - निर्देशों का पालन करें और परीक्षा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहें।
0 Comments